उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश नगर निकायों में आज मतगणना ,

Rounak Dey
13 May 2023 12:51 PM GMT
उत्तर प्रदेश नगर निकायों में आज मतगणना ,
x
13 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव दो चरण में हुए हैं। पहला चरण (4 मई) को दूसरा चरण (11 मई) को, इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत हैं। आज (शनिवार), 13 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।सहारनपुर-सरधना में BSP आगे

आजमगढ़ के लालगंज नगर पंचायत के प्राथमिक रुझान में निर्दल प्रत्याशी प्रमिला आगे चल रही हैं। सहारनपुर-सरधना में BSP, बागपत-बिजनौर में पालिका अध्यक्ष पद पर BJP आगे चल रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर पहले राउंड में

भाजपा को 5264 मत मिले

आरएलडी को 5473 मत मिले

बरेली में पोस्टल बैलेट की गिनती

बरेली में अभी निर्वाचन कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गणना चल रही है। बताया जा रहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम आगे चल रहे हैं।

झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे

झांसी मेयर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। झांसी से भाजपा के बिहारी लाल आगे। सहारनपुर मेयर सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। हरदोई नगर पालिका सीट पर भाजपा आगे।

मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

मैनपुरी नगर पालिका मतगणना केंद्र टीईपी सेंटर में मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक। मुख्य गेट के बाहर ही रोके मीडियाकर्मी।

Next Story