- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वार्षिक धार्मिक मेले...
उत्तर प्रदेश
वार्षिक धार्मिक मेले का काउंटडाउन शुरू, त्रिवेणी की पवित्र धारा में सम्पन्न हुआ गंगा पूजन
SHIDDHANT
2 Dec 2025 9:19 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: कुंभ नगरी प्रयागराज में गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर हर साल माघ के महीने में लगने वाले देश के सबसे बड़े सालाना धार्मिक मेले माघ मेले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। संगम किनारे इसकी शुरुआत गंगा पूजन के साथ हुई है। इस बार के माघ मेले में देश-दुनिया से करीब 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
इस बार के माघ मेले की थीम होगी सुगम, सुरक्षित, स्वच्छ और सुलभ। प्रयागराज में माघ मेले के सकुशल संपन्न होने के लिए प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों ने संगम की धारा के बीच वेद पाठ कर मां गंगा की आरती व पूजा-अर्चना की और मेले की सफलता के लिए गंगा पूजा कर मां गंगा का आशीर्वाद मांगा है। इस बार माघ मेला महाकुंभ 2025 के बाद का पहला माघ मेला है, इसलिए इसमें कई अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं।
मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वच्छ, सुगम, सुलभ, सुरक्षित एवं भव्य रूप से माघ मेले का आयोजन सम्पन्न कराया जाएगा। मेले का आयोजन 7 सेक्टरों में 800 हेक्टेयर में भूमि का आवंटन किया जाएगा। माघ मेले में लगभग 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि पुराने अनुभवों से सीख लेकर इस बार कुछ नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगमता की दृष्टि से श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े, पार्किंग व्यवस्था अच्छी हो, भीड़ प्रबंधन को और बेहतर बनाने, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू करने, नेटवर्किंग की अच्छी व्यवस्था सहित अन्य सभी कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार को पतित पावनी गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर माघ मेला 2026 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया गया। मां गंगा से माघ मेला को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना की गई।
Tagsमाघ मेला 2026प्रयागराजत्रिवेणी संगमगंगा-यमुना-सरस्वतीगंगा पूजनश्रद्धालुसुरक्षित मेलास्वच्छ मेलासुगम व्यवस्थापार्किंगभीड़ प्रबंधनवैदिक मंत्रोचारप्रशासनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





