- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आप जो सब्जी खा रहे...
उत्तर प्रदेश
आप जो सब्जी खा रहे हैं, कहीं उसमें ये जहर तो नहीं? STF का बड़ा खुलासा
jantaserishta.com
27 Nov 2026 9:11 AM IST

x
जांच जारी.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ की फील्ड यूनिट ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने और सप्लाई करने वाले एक अवैध कारखाने का खुलासा किया है. टीम ने कोतवाली देहात क्षेत्र की दानिश कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर आरोपी भूरा को गिरफ्तार किया. सब्जियों की असामान्य ग्रोथ में इस्तेमाल के लिए आरोपी साल 2024 से यह अवैध कारोबार चला रहा था. वह इसी मकान में नकली ऑक्सीटोसिन तैयार कर, शीशियों में भरकर और पैक कर बाजार में सप्लाई करता था.
एसटीएफ की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी भूरा, (पुत्र एहसान) थाना गंगोह के कुंडा कला गांव का रहने वाला है. वह पहले भी नकली ऑक्सीटोसिन के इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है. हालांकि, जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने इस अवैध काम को छोड़ा नहीं, बल्कि दानिश कॉलोनी में किराए का मकान लेकर दोबारा नकली ऑक्सीटोसिन बनाने और उसकी सप्लाई करने का नेटवर्क शुरू कर दिया.
छापेमारी के दौरान एसटीएफ टीम को मकान से 200 एमएल की 3,181 भरी हुई शीशियां और 60 लीटर खुला नकली ऑक्सीटोसिन मिला है. इसके अलावा, मौके से 10 पैकेट नमक, एक बैग सिलाई मशीन, धागे के दो रोल और बोतलों के कैप सील करने वाली सात मशीनें भी जब्त की गई हैं. टीम ने वहां से 100 एमएल की सफेद और 200 एमएल की हरे रंग की खाली प्लास्टिक शीशियां, रबर के ढक्कन, स्टील के सीसी कैप, प्लास्टिक की ट्रे, ड्रम, बाल्टियां, कीप और मापने वाले जग भी बरामद किए हैं.
इस अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद अब एसटीएफ के अधिकारी गिरफ्तार आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रहे हैं. टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह नकली ऑक्सीटोसिन तैयार करने के लिए किन पदार्थों का उपयोग करता था. साथ ही, अब तक कितनी मात्रा में यह माल बाजार में खपाया जा चुका है और इस सप्लाई चेन में कौन-कौन लोग जुड़े हैं, पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





