उत्तर प्रदेश

अवैध निर्माण को लेकर निगम का एक्शन, बाबू की संपत्ति पर चली जेसीबी

Admin4
2 Nov 2022 6:15 PM GMT
अवैध निर्माण को लेकर निगम का एक्शन, बाबू की संपत्ति पर चली जेसीबी
x
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी के किनारे अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। यह अवैध निर्माण नगर निगम के लिपिक रामबाबू ने किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन वे अपना न तो पक्ष रख पाए और न ही अभिलेख दिखा पाए, जिस पर बुधवार को उनके अवैध रूप से बनाए गए भवन को ध्वस्त कर दिया गया।
सूबे में अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर से सटे और थाना रोज़ा क्षेत्र की खन्नौत नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण को बुल्डोजर से ढहा दिया गया। यह कार्यवाही नगर निगम शाहजहांपुर में तैनात राम बाबू द्वारा नदी किनारे किये गए अवैध कब्जे पर की गई। कई बार नोटिस देने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने तमाम पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्यवाही की। इससे नदी के किनारे अन्य अवैध निर्माण कर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

Admin4

Admin4

    Next Story