उत्तर प्रदेश

यूपी में कोरोना की कहर, 110 दिन बाद मिले 400 से अधिक नए केस

Rani Sahu
16 Jun 2022 5:29 PM GMT
यूपी में कोरोना की कहर, 110 दिन बाद मिले 400 से अधिक नए केस
x
उत्तर प्रदेश में नए कोरोना केस मिलने की रफ्तार में फिर से इजाफा होने लगा है

उत्तर प्रदेश में नए कोरोना केस मिलने की रफ्तार में फिर से इजाफा होने लगा है। करीब साढ़े तीन महीने बाद गुरुवार को कोरोना केसों का आंकड़ा फिर 400 पार कर गया। इससे पूर्व 25 फरवरी को 471 कोरोना केस मिले थे। उसके बाद से केसों की संख्या कम होनी शुरू हो गई थी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक लाख चार हजार 43 कोविड सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान संक्रमण के 413 नये मामले सामने आए। इसी अवधि में राज्य में 209 लोग उपचार के बाद स्वस्थ भी हुए। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 1849 हो गई है, जिसमें सर्वाधिक 376 केस लखनऊ में हैं। गौतमबुद्धनगर में भी कोरोना के 316 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 33 करोड़ 45 लाख 50 हजार 221 वैक्सीन की डोज दी गई हैं।
गाजियाबाद में 49 नए मामले मिले
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना के 49 नए संक्रमित मिले। जबकि 15 मरीज ठीक हो गए। अब जनपद में कुल 193 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से चार मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि अन्य का घर पर ही इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 49 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक 21 से 40 साल के बीच वाले 21 मरीज मिले हैं। जबकि 41 से 60 साल के बीच वाले 12 मरीजों की पुष्टि हुई है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story