उत्तर प्रदेश

यूपी में अब सिर्फ रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ्यू, गाइडलाइन जारी

jantaserishta.com
11 Aug 2021 5:47 PM IST
यूपी में अब सिर्फ रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ्यू, गाइडलाइन जारी
x

यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब सिर्फ रविवार तक ही कोरोना कर्फ्यू को सीमित रखा है. अब हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन कोरोना कर्फ्यू रहेगा, शनिवार को तमाम तरह के काम किए जा सकेंगे. अभी तक यूपी में दो दिन पाबंदियां रहती थीं. लेकिन अब सिर्फ रविवार को ही कर्फ्यू रहेगा.

प्रशासन की तरफ से लिए गए इस फैसले की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं. कहा जा रहा था कि राज्य में कोरोना अब पूरी तरह काबू में है, ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू से मुक्ति मिल सकती है. अभी के लिए सरकार ने पूरी तरह से तो कर्फ्यू से मुक्त नहीं किया है, लेकिन शनिवार को लोग अपना कामकाज कर सकेंगे. अब सिर्फ रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा.
जानकारी के लिए बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य में दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू भी अनलॉक प्रक्रिया के दौरान लगाया गया था. जब स्थिति कंट्रोल में आने लगी थी, तब सरकार द्वारा मॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति मिली थी, वहीं बाजार भी खोल दिए गए थे. लेकिन अब जब यूपी के 60 राज्य कोरोना मुक्त बताए जा रहे हैं, ऐसे में सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू में भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुधरती स्थिति के साथ रविवार को भी कर्फ्यू से मुक्त कर दिया जाएगा.
बता दें कि प्रदेश के तमाम व्यापारी मांग कर रहे थे कि सरकार वीकेंड कर्फ्यू से मुक्ति दे क्योंकि ज्यादातर नौकरी पेशे वाले लोग शनिवार और रविवार को ही खरीदारी के लिए आते हैं.जोर देकर कहा गया था कि उनका काम काफी प्रभावित हो गया है और लगातार नुकसान हो रहा है. ऐसे में सरकार ने शनिवार को कर्फ्यू हटाते हुए इस वर्ग की मांग का भी ध्यान रखा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story