उत्तर प्रदेश

धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन: मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को UP ATS ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 Nov 2021 3:44 PM IST
धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन: मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को UP ATS ने किया गिरफ्तार
x

>अवैध धर्मांतरण मामले में उमर गौतम का बेटा अब्दुल्ला को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली: अवैध धर्मांतरण मामले में उत्तर प्रदेश ATS ने कार्रवाई की है. मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते 21 जून को यूपी ATS ने अवैध धर्मांतरण मामले में दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया था, इनसे पूछताछ में पर बड़े खुलासे हुए थे. इस मामले में लगातार यूपी एटीएस कार्रवाई कर रही है.
धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार किए गए मौलाना उमर गौतम का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि धर्मांतरण के लिए देश भर में 60 से अधिक केंद्र चलाए जा रहे हैं, जिनके यूपी, दिल्ली, हरियाणा में नेटवर्क मौजूद हैं. राजस्थान और महाराष्ट्र में भी इस रैकेट का जाल है. साइलेंट जेहाद के नाम से धर्मांतरण होता है. यूपी एटीएस को मौलाना उमर की गिरफ्तारी के बाद से ही अब्दुल्ला की तलाश थी.
बीते दिनों यूपी में धर्मांतरण कराने के मामले में हुई कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने ये खुलासा किया था कि किस तरह उत्तर प्रदेश में जबरदस्ती हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इस मामले में गिरफ्तार मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी विदेशी फंडिंग और आईएसआई फंडिंग की मदद से पिछले एक साल में 350 लोगों का धर्मांतरण कर चुके हैं, अब तक कुल 1000 लोगों का धर्मांतरण का आरोप इन पर है. यूपी ATS को पूछताछ में पता चला है कि जबरन धर्मपरिवर्तन के तार सीमा पार से जुड़े हैं.










jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story