उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में धर्मांतरण प्रकरण का खुलासा, आरोपी पकड़ा गया

Admindelhi1
6 Nov 2025 3:25 PM IST
Gorakhpur में धर्मांतरण प्रकरण का खुलासा, आरोपी पकड़ा गया
x

गोरखपुर: जनपद के सहजनवां क्षेत्र के भीटी रावत गांव में धर्मांतरण के एक बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भरत को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर इलाज का झांसा देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी भरत अपने मकान में लंबे समय से गुप्त रूप से धार्मिक सभाएं आयोजित कर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। बताया गया कि वह लोगों को चमत्कारिक इलाज और मानसिक शांति का झांसा देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहा था।

स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो सनातन उत्थान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आरोपी भरत यह सब एक ईसाई मिशनरी के इशारे पर कर रहा था।

सूचना पर सहजनवां थाना पुलिस ने तत्काल छापा मारा और आरोपी भरत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से धार्मिक पुस्तिकाएं, पर्चे और कुछ विदेशी फंडिंग से जुड़े दस्तावेज़ भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा: “धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति या संस्था छल, प्रलोभन या झांसे में धर्म बदलवाने की कोशिश करती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

आरोपी भरत से पूछताछ में यह भी पता चल रहा है कि उसने पहले भी कई गरीब परिवारों को इलाज और नौकरी का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया था।

Next Story