- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कूड़ा फेंकने पर हुआ...
उत्तर प्रदेश
कूड़ा फेंकने पर हुआ विवाद: चले लाठी डंडे, ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने का प्रयास
Kajal Dubey
22 May 2022 1:51 PM GMT

x
पड़े पूरी खबर
आगरा। आगरा में फतेहाबाद क्षेत्र के थाना डौकी के पीपरा गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव और लाठी डंडे चले। इसी बीच एक पक्ष टैक्टर को लेकर लोगों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों की झोपड़ियों में आग लगा दी गई। इस संघर्ष में दोनों ओर दस लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भिजवाया गया है।
कूड़ा फेंकने को लेकर था विवाद
पीपरा निवासी प्रेमसिंह पुत्र परशुराम पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश पुत्र भूदेव के खेत मे कूड़ा फेंक दिया। जिसका विरोध ओमप्रकाश पक्ष ने किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने के बाद पथराव और लाठी डंडे चलने लगे। ओमप्रकाश पक्ष का एक युवक ट्रैक्टर को लेकर लोगों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करने लगा। जिससे लोग भागते हुए नजर आए।
इसके बाद दोनों पक्षों की झोपड़ियों में आग लगा दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सात महीने के पुराना है विवाद
बताया जाता है कि इन दोनों पक्षों में सात महीने पहले भी छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था। तब थाने में मुकदमा भी लिखा गया था।
ये हुए घायल
प्रेमसिंह पक्ष से प्रेमसिंह, कु.सीमा, सरोज और भगवान देवी। ओमप्रकाश पक्ष से ओमप्रकाश, पूरन सिंह, नेमीचंद, करनकुमार, हरिदेवी, कु.कृष्णा घायल हुए हैं।
Next Story