उत्तर प्रदेश

दौराला में सरसों के खेत को लेकर विवाद

Admin Delhi 1
2 April 2023 8:13 AM GMT
दौराला में सरसों के खेत को लेकर विवाद
x

मेरठः: मछरी गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान गुरविंदर व दौराला निवासी रविंद्र अहलावत के बीच खेत में खड़ी सरसों को लेकर विवाद हो गया। मछरी गांव निवासी प्रधान गुरविंदर सिह ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर दौराला निवासी ने कब्जा कर सरसों की फसल उगा रखी है। इसको लेकर मामले की शिकायत एसडीएम सरधना से भी की गई थी। एसडीएम के आदेश पर सरसों की कटाई रुकवा दी गई।

आरोप है कि शनिवार को भी सरसों काटी जा रही थी। जिस, पर उन्होंने एसडीएम सरधना व 112 को फोन पर जानकारी दी। उनके पहुंचने से पहले ही रविंद्र अहलावत व उनके कुछ साथियों ने उन पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से हमला होने के चलते वह घायल हो गए। वहीं, रविंद्र अहलावत ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी रिश्तेदार सुरेश देवी के साथ सरसों की फसल देखने गया था।

इस दौरान प्रधान गुरविंदर ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जानकारी मिलने पर तहसीलदार व लेखपाल भी थाने पहुंचे। साथ ही सीओ दौराला अभिषेक पटेल भी थाने पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

Next Story