उत्तर प्रदेश

उलझे: जागरण पर विवाद, BJP नेता ने पुलिस से की बहस

jantaserishta.com
27 April 2022 3:44 PM IST
उलझे: जागरण पर विवाद, BJP नेता ने पुलिस से की बहस
x
बीजेपी के एक स्थानीय नेता और थाना प्रभारी का वीडियो वायरल हो रहा है #jantaserishta

मेरठ: धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान का पालन कराने में जुटी है. सीएम योगी के फरमान के आगे पुलिस न तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सुन रही है और न ही उन्हें नियम तोड़ने की छूट दे रही है.

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में सामने आया है.

दरअसल, मेरठ में बीजेपी के एक स्थानीय नेता और थाना प्रभारी का वीडियो वायरल हो रहा है,
जिसमें बीजेपी नेता, थाना प्रभारी से माता का जागरण करने की बात कह रहे हैं लेकिन थाना प्रभारी कह रहे हैं कि वह जागरण नहीं होने देंगे, क्योंकि रमजान चल रहा है और यह मुस्लिम इलाका है इसलिए जागरण रमजान के बाद करवाए.
मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन थाने के हाशिमपुरा का है, जहां एक जागरण किया जाना था.
इसको लेकर के बीजेपी के स्थानीय नेता दीपक शर्मा ने थाना प्रभारी सिविल लाइन से फोन पर बात की थी. थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और वहां पर भी उनसे बीजेपी नेता ने जागरण करने की बात कही,
जिस पर थाना प्रभारी ने कहा कि वह किसी की भी कीमत पर बिना अनुमति के कार्यक्रम नहीं होने देंगे.
इस पर बीजेपी नेता दीपक शर्मा ने कहा कि जागरण तो होकर रहेगा, अगर तुम्हारे बस की हो तो जागरण रोक कर दिखा देना, जागरण तो होकर रहेगा.
बीजेपी नेता और थाना प्रभारी के बीच काफी देर तक बहस होती रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि संविधान से देश चल रहा है और मेन रोड पर वह कतई जागरण नहीं होने देंगे.
इस पर बीजेपी नेता दीपक शर्मा ने कहा कि जागरण तो होकर रहेगा और चाहो तो बुलडोजर लेकर आ जाना. इसका जवाब देते हुए थाना प्रभारी कह रहे हैं कि वह बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देंगे.
फिर बीजेपी नेता दीपक शर्मा ने कहा कि कि उनको अनुमति की जरूरत नहीं, वह 2 तारीख को यहां जागरण करेंगे.
इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि आसपास मुस्लिम इलाका है,
कोई भी जागरण बिना पुलिस की अनुमति लिए नहीं होगा. मेरठ के एसपी सिटी विनीत भटनागर से बात की गई तो उन्होंने कहा उनके संज्ञान में मामला आया है और नियम विरुद्ध कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story