उत्तर प्रदेश

किशोरी के कपड़े उतरवा कर फोटो खींचने का विवाद गरमाया

Admin Delhi 1
11 Sept 2023 12:32 PM IST
किशोरी के कपड़े उतरवा कर फोटो खींचने का विवाद गरमाया
x
पीड़िता के भाई ने लगाया आरोप

कानपूर: साढ़ थाने में छेड़छाड़ के आरोपित के सामने महिला सिपाही द्वारा पीड़िता किशोरी के कपड़े उतरवा कर फोटो खींचने का मामला गरमाता जा रहा है. पीड़िता का भाई आरोपों पर अडिग है. उसने कहा कि बहन के कपड़े उतरवा कर फोटो खींचे गए और अब दबाव डाल कर उसके पिता से कहलवाया जा रहा है कि वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है. उधर पुलिस ने आरोपों को झूठा बताते हुए उचित कार्रवाई का दावा किया है. उधर पीड़िता का हैलट में इलाज चल रहा है.

पीड़िता के भाई ने कहा कि पुलिस मनमानी कार्रवाई कर रही है. गांव के लोग और प्रधान भी हमारी मदद नहीं कर रहे हैं. उसका दावा है कि बहन जब बयान दर्ज कराने थाने में गई, उस वक्त मेरीर मां, भाभी और पिता वहां मौजूद नहीं थे. अकेले में महिला पुलिस ने बहन के कपड़े उतरवा कर फोटो खींची. अमन वहीं खड़ा था. यह की बात है.

थाने से घर आते ही बेहोश हो गई पीड़िता थाने से घर लौटते ही बहन रो पड़ी और कहा कि मेरा सब लुट गया. मां जब तक उसे पानी पिलातीं, वह बेहोश हो गई. उसे पहले उर्सला में भर्ती कराया. दो दिन इलाज के बाद हैलट ले आए. बहन आईसीयू में एडमिट है. दहशत से वह डिप्रेशन में चली गई है. कुछ बोल नहीं पा रही है. उधर दोपहर को पीड़िता के पिता का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से उसे कोई नाराजगी नहीं है. इससे बारे में पीड़िता के भाई ने कहा कि पिता बहन के साथ दुर्व्यवहार और उसकी बीमारी से दुखी हैं. पांच से दिन उन्होंने कुछ नहीं खाया. सोये भी नहीं, इससे वह मानसिक तनाव में हैं. पुलिस ने दबाव डालकर उसने यह बयान ले लिया है.

पीड़िता को मानसिक आघात हैलट में पीड़िता का इलाज कर रहे डॉ. एके आर्या ने कहा कि वह मेंटल ट्रॉमा में प्रतीत हो रही है. वह कुछ बोल नहीं रही है. हालांकि उसके सभसी महत्वपूर्ण अंग ठीक से काम कर रहे हैं. उसका बेहतर इलाज किया जा रहा है. उसके स्वास्थ्य की लगातजार निगरानी की जा रही है.

● 22 अगस्त 2021- बाबूपुरवा में सिपाही पर रेप का केस दर्ज हुआ था

● 10 सितम्बर 2021- चकेरी में डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोटी रेप की घटना में गिरफ्तार हुआ था

● 5 दिसम्बर 2021- रेलबाजार में तैनात सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया था

● 5 जनवरी 2023- नौबस्ता में सिपाही महिला के घर में घुसे और बदनियती से उसे घसीटने का प्रयास किया था

● 3 फरवरी 2023- कल्याणपुर में युवती ने एक सिपाही के खिलाफ रेप की तहरीर दी

● 28 मार्च 2023- बिल्हौर में हल्का इंचार्ज ने आरोपित की बहन से अश्लील हरकत की और छावनी में एक दरोगा की अश्लील फोटो वायरल हो गई थी

● 14 अप्रैल 2023- पुलिस सिपाही और महिला की अश्लील चैट वायरल हो गई थी

लूट और भ्रष्टाचार के लगे आरोप

● 23 फरवरी 2023- कानपुर देहात के हार्डवेयर कारोबारी से 5.30 लाख लूटने में तीन पुलिस कर्मी नामजद हुए उन्हें जेल भेजा गया था. जिसमें एक ट्रेनी दरोगा बर्खास्त हुआ.

● 8 फरवरी 2022- बिधनू में कारोबारी के घर में घुसकर मारपीट-हंगामा व वसूली के आरोप में तीन ट्रेनी दारोगा निलंबित किए गए थे25 मई 2023- कल्याणपुर के मिर्जापुर निवासी चन्द्रकली तिवारी (100) के खिलाफ पुलिस ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में मुकदमा दर्ज कर लिया था. किरकिरी के पाद मुकदमा समाप्त किया.

प्रताड़ित करने में बदनाम हुई

● एक सप्ताह पूर्व चकेरी की लाल बंगला चौकी में चूड़ी कारोबारी और उसके दोस्त को एक दूसरे से थप्पड़ मरवाए गए. इस मामले में अब तक सिर्फ जांच ही चल रही है

● 19 जून 2023- पनकी रोड पर मुफ्त में मिठाई लेने के लिए नशे की हालत में दारोगा ने दुकान के मालिक को थप्पड़ मार दिया था

Next Story