उत्तर प्रदेश

होली के दिन दूसरे समुदाय के बच्चे पर रंग डालने के बाद विवाद, रिपोर्ट दर्ज एक गिरफ्तार

Tara Tandi
26 March 2024 2:17 PM GMT
होली के दिन दूसरे समुदाय के बच्चे पर रंग डालने के बाद विवाद, रिपोर्ट दर्ज एक गिरफ्तार
x
बरेली : बरेली के किला थाना क्षेत्र में होली के दिन दूसरे समुदाय के बच्चे पर रंग डालने के बाद विवाद हो गया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष समेत चार नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ किला थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को शांतिभंग में जेल भेजा है।
चौधरी तालाब निवासी रुखसाना के मुताबिक उनका बेटा अनस घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां कुछ लोग शराब के नशे में उनके बेटे पर रंग डालने आए। शोर सुनकर रुखसाना ने बाहर जाकर रंग डालने को मना किया तो युवकों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर पथराव कर दिया।
पथराव में अनस के माथे पर एक पत्थर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रुखसाना ने भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत चार लोगों को नामजद कर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ किला थाने में तहरीर दी है।
किला थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें दो लोगों के खिलाफ तहरीर मिली। कुछ आरोपियों को पकड़कर बच्चे से उनका सामना कराया गया। इनमें से अनस ने एक आरोपी रफियाबाद निवासी विक्की को पहचान लिया। उसे फिलहाल शांतिभंग में जेल भेजा है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
Next Story