उत्तर प्रदेश

निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिले ठेकेदार

Admin Delhi 1
3 Oct 2023 10:36 AM IST
निर्माण कार्यों के लिए नहीं मिले ठेकेदार
x

झाँसी: नगर निगम में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से डाले गए 34 कामों के लिए मांगी गई निविदाओं में 10 कामों के लिए ठेकेदारों ने टेण्डर हीं नहीं डाले, हालांकि दो कामों में सिंगल टेण्डर आने से उन्हे भी निरस्त माना जाएगा. 12 निर्माण कार्यों में डाले गए टेण्डर में दो ठेकेदारों ने 1.28 प्रतिशत बिलो रेट पर आए. चीफ इंजीनियर एस र्के ंसह कहते हैं कि जिन कामों के लिए टेण्डर नहीं है, उनके लिए रि-टेण्डर मांगे गए हैं.

नगर निगम ने करीब ढाई करोड़ की लागत से 29 काम डामरीकरण व 5 काम सिविल वर्क के लिए मांगे थे. 29 सितम्बर को ठेकेदारों ने टेण्डर डाले. इसमें इसमें 12 निर्माण कार्य ऐसे हैं, जिसमें ठेकेदारों ने कोई रुचि नहीं दिखाई. इसमें 10 कामों में लिए जहां कोई ठेकेदार टेण्डर डालने नहीं आया तो 02 काम ऐसे थे, जिसमें महज एक-एक टेण्डर आने से उन्हे भी निरस्त कर दिया गया है. हालांकि 34 में 12 कामों के लिए ठेकेदारों ने रुचि दिखाई. इसमें भी वार्ड नम्बर 15 में प्लांट को लेकर दो ठेकेदारों ने 1.28 प्रतिशत बिलो रेट पर डाले गए. जबकि एक सिविल के ठेकेदार ने डामरीकरण काम में टेण्डर डालकर काम हथिया लिया है. यीफ इंजीनियर एस के सिंह कहते हैं कि 12 कामों के लिये पुन निविदा मांगी गई है.

बिना रजिस्ट्रेशन भी डाल सकते हैं टेंडर

34 कामों को लेकर ठेकेदार ऐसे भी टेण्डर प्रक्रिया में शामिल कर लिए गए हैं, जिनका नगर निगम में पहले से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था. इतना हीं नहीं एक ठेकेदार ऐसे भी हैं जिनका सिविल में रजिस्ट्रेशन है, लेकिन उन्होंने भी डामरीकरण काम में हाथ अजमाते हुए टेण्डर हथिया लिया. चीफ इंजीनियर कहते हैं कि शासन के आदेश है कि रजिस्ट्रेशन नहीं तब भी वह टेण्डर प्रक्रिया में भाग ले सकता है. बशर्तें टेण्डर मिलने के बाद उसका रजिस्ट्रेशन हो जाए

Next Story