उत्तर प्रदेश

समान काम के बदले समान वेतन की मांग पर संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार

jantaserishta.com
8 Oct 2026 2:06 PM IST
समान काम के बदले समान वेतन की मांग पर संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार
x
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारी अस्पताल में मौजूद रहे, लेकिन मांगों के समर्थन में काम नहीं किया। इससे पहले तीन दिनों तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था।
कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन स्थायी कर्मचारियों के समान कार्य करने के बावजूद उन्हें समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में लंबे समय से कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण तथा समान पद और समान कार्य के लिए समान वेतन शामिल है।
कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों तक सेवाएं लेने के बावजूद उनके भविष्य और सेवा सुरक्षा को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लंबे समय से योगदान दे रहे इन कर्मचारियों की मांगों पर शासन स्तर से कब तक कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story