उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मचारियों को नहीं मिल रही वेतन, जाने पूरा मामला

Admin2
4 Aug 2022 10:40 AM IST
संविदा कर्मचारियों को नहीं मिल रही वेतन, जाने पूरा मामला
x

  Image used for representational purpose

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ की बुधवार को पिशाचमोचन में बैठक हुई। इसमें संविदा कर्मचारियों को अब तक वेतन न दिए जाने से आक्रोश व्यक्त किया गया। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह कहा कि जनवरी से संविदाकर्मियों का वेतन विलंब से दिया जा रहा है। पूर्वांचल डिस्कॉम के नियमित कर्मचारियों का वेतन भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है जबकि संविदा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। महामंत्री वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के साथ दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। आरोप लगाया कि संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। बैठक में दिनेश कुमार, कुंजबिहारी, मनोज गुप्ता, मनोज यादव, अजीत कुमार, महेन्द्र पाल, अलंकार मिश्रा, राजेश यादव आदि थे।

source-hindustan


Next Story