- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में चार दिनों...
उत्तर प्रदेश
Lucknow में चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी , ठंड से राहत
Tara Tandi
22 Jan 2025 11:44 AM IST

x
Lucknow लखनऊ : पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार से न्यूनतम तापमान भी बढ़ने और पूर्व दिशा से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार हवा चलने की संभावना है। 24 से फिर तापमान में गिरावट आने और ठंढ बढ़ने की संभावना है।
मंगलवार सुबह से ही चटख धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया, इससे ठंड का एहसास नहीं हुआ। पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 और न्यूनतम सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम बदला हुआ है। बुधवार से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और पूर्व दिशा से 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 23 तक मौसम ऐसा ही रहेगा, 24 जनवरी से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कम होगा और फिर से ठंड का एहसास होगा। हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है।
दिनांक - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
16 जनवरी - 17.4 - 11.4
17 जनवरी - 24.4 - 8.4
18 जनवरी - 19.1 - 10.3
19 जनवरी - 22.4 - 8.8
20 जनवरी - 26.6 - 11.5
21 जनवरी - 26.6 - 11.8
मौसम का बदला मिजाज, वायु प्रदूषण से राहत नहीं
मौसम के बदले मिजाज के बाद भी वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 रहा। बुधवार को सुबह से ही चटख धूप खिली दिखी। चटख धूप के कारण ठंड एवं गलन से लोगों को राहत मिली। लालबाग में एक्यूआई 170, तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में 169 और केंद्रीय विद्यालय अलीगंज में 153 रहा। कुकरैल पिकनिक स्पाट-1 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 141 रहा। बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में 148 और गोमती नगर में 150 रहा। तीन क्षेत्र येलो जोन में रहे।
TagsLucknow चार दिनोंअधिकतम तापमानलगातार बढ़ोतरीठंड राहतLucknow four daysmaximum temperaturecontinuous increasecold reliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





