- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सरकारी भूमि पर अवैध...
उत्तर प्रदेश
सरकारी भूमि पर अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई, 32 ध्वस्त और 130 सील
Saba Naaz
22 Jun 2025 4:57 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : बगैर मान्यता व सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसों व इबादतगाहों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के क्रम में रविवार को हरदत्त नगर गिरंट में सार्वजनिक भूमि पर बने एक मदरसे को ध्वस्त करा दिया गया।
इस कार्रवाई के साथ ही जिले में अब तक 32 मदरसों को ध्वस्त कराया जा चुका है। वहीं 130 मदरसे सील कराए जा चुके हैं। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदत्त नगर गिरंट के गाटा संख्या 2430 रकबा 0.100 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेखों में खाद गड्ढा दर्ज है। इसी भूमि पर अवैध रूप से मदरसा जामिया रजविया शमसुल उलूम का निर्माण कर संचालन किया जा रहा था।
जांच में पुष्टि के बाद रविवार को नायब तहसीलदार विजय गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे राजस्व निरीक्षक रामधीरज तिवारी व लेखपाल सुरेश खन्ना व सुरेंद्र कुमार थारू ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से मदरसे को ध्वस्त करा दिया।
Tagsसरकारीभूमिअवैधकार्रवाईध्वस्तसीलgovernmentlandillegalactiondemolishedsealedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





