उत्तर प्रदेश

सिपाही के भाई की गोली मारकर हत्या, कंपटीशन एग्जाम की कर रहा था तैयारी

Admin4
2 Jan 2023 1:44 PM GMT
सिपाही के भाई की गोली मारकर हत्या, कंपटीशन एग्जाम की कर रहा था तैयारी
x
बागपत। बागपत जिले के बड़ौत में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। आरोपी मौके से फरार है। आसपास के लोगों ने युवक को नगर के एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया था। जहां से उसे मेरठ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक विपुल के परिजन उसका शव लेकर कोतवाली पहुंचे। जिसकी जानकारी होते ही एसपी भी कोतवाली आ गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक का बड़ा भाई रामपुर में सिपाही पद पर तैनात है।
ये मामला बड़ौत के रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव का है। जहां पर विपुल पुत्र सुशील बिनौली रोड पर वाजिदुपर व लौहड्डा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में परिजनों ने बताया कि गोली विपुल के पेट के बराबर में लगी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। गोली की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो खून से लथपथ पड़ा विपुल कराह रहा था। हत्या की सूचना पर कोतवाली पहुंचे एसपी नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे क्या वजह रही, पुलिस उसकी जांच कर रही है। इस संबंध में परिवार की तरफ से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। युवक की हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक युवक विपुल का बड़ा भाई मुकुल यूपी पुलिस में है जो इस समय छुट्टी पर घर आया हुआ है। विपुल की हत्या से दोनों बहनें, माता-पिता का रोते हुए बुरा हाल है। मृतक विपुल फिलहाल कोंचिग कर भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह पढ़ने-लिखने में होशियार था। उसकी मौत से ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड़ गई।
मामले को देखकर सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मृतकों के परिजनों से बातचीत की जा रही है। तहरीर आने के बाद हत्या की असली वजह पता चल सकेगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Admin4

Admin4

    Next Story