उत्तर प्रदेश

20 साल पुरानी रंजिश में सिपाही के भाई की हत्या

Admin4
8 Dec 2022 11:21 AM GMT
20 साल पुरानी रंजिश में सिपाही के भाई की हत्या
x
मेरठ। मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव तोफापुर में बुधवार देर रात 20 साल पुरानी रंजिश में सिपाही के भाई के मेघराज (35) की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तोफापुर गांव निवासी मेघराज यादव पांच भाई हैं। मेघराज तीसरे नंबर का था। बुधवार देर रात सभी परिजन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान घर पर मेघराज, विनोद और मां ही घर पर थे। कार सवार बदमाश घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने मेघराज की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से पिस्टल और खोखे बरामद किए हैं। मृतक मेघराज का सबसे बड़ा भाई मदन यूपी पुलिस में सिपाही है और शामली में तैनात है। जबकि, दूसरा भाई नोएडा में नौकरी करता है।
मेघराज और गुड्डन के बीच 20 साल से रंजिश चली आ रही है। साल 2013 में मेघराज के चाचा की रंजिश के चलते हत्या की गई। इसके बाद साल 2015 में गुड्डन की हत्या कर दी गई। गुड्डन की हत्या में मेघराज के छोटे भाई आनंद को नामजद किया गया। आनंद जेल में बंद है। भाई की हत्या की जानकारी पर शामली से सिपाही भाई व नोएडा से दूसरा भाई रात में ही गांव पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Admin4

Admin4

    Next Story