उत्तर प्रदेश

समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ें- पुरंदेश्वरी

Rani Sahu
17 Oct 2022 5:57 PM GMT
समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ें- पुरंदेश्वरी
x
लखनऊ, (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का काम करना है।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सोमवार को लखनऊ में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की पार्टी की नीति को आगे बढाते हुए समाज के हर तबके को अपनी पार्टी के साथ जोड़ना है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन की योजनानुसार प्रवास, संवाद और समन्वय के आधार पर पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हो रहे गरीब कल्याण के कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण समाज के हर वर्ग का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में भी एक लम्बे काल खण्ड के बाद जनता ने लगातार दूसरी बार हमारी पार्टी को अपना आशीर्वाद देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए भी संकल्पबद्ध होकर कार्य करना है।
प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि पूरे देश में संगठनात्मक कार्यो के निर्वहन में उत्तर प्रदेश सदैव प्रथम आता रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकतार्ओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा लगातार हर चुनाव में प्रदेश में सफलता हासिल कर रही है। लेकिन हमें अभी और आगे जाना है। इसलिए संगठन की योजनानुसार हमें अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
Next Story