उत्तर प्रदेश

कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! इस दिग्गज नेता के हाथ में सौंपी कमान, 5 राज्यों की लिस्ट जारी

Shubhra Nandy
17 Nov 2026 8:10 AM IST
कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! इस दिग्गज नेता के हाथ में सौंपी कमान, 5 राज्यों की लिस्ट जारी
x
जानें किसे कहां मिली कमान?
नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनावों की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले सियासी महासंग्राम के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन पांचों राज्यों में उम्मीदवारों के चयन (टिकट बंटवारे) के लिए तत्काल प्रभाव से तीन-तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के जरिए इस फैसले की जानकारी साझा की है। पार्टी ने सियासी समीकरणों को साधते हुए हर राज्य में अनुभवी और युवा चेहरों का तालमेल बिठाया है।
यूपी में अजय माकन को मिली 'ड्राइविंग सीट'
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की बड़ी जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद अजय माकन को दी गई है। उन्हें यूपी स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। माकन के साथ मुंबई से आने वाले नेता असलम शेख और युवा चेहरे बी. वी. श्रीनिवास को सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
पंजाब और उत्तराखंड की कमान इन दिग्गजों के हाथ
पंजाब में यहां टिकट चयन की जिम्मेदारी डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को सौंपी गई है। वे कमेटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि सचिन सावंत और निवेदित अल्वा सदस्य के तौर पर उनका साथ देंगे। उत्तराखंड के देवभूमि में पार्टी ने दीपा दास मुंशी पर भरोसा जताया है और उन्हें चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया को सदस्य बनाया गया है।
गोवा और मणिपुर के लिए भी तय हुए नाम
तटीय राज्य गोवा में चुनाव की रणनीति और टिकट तय करने के लिए के. जे. जॉर्ज को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस टीम में सतेज डी. पाटिल और शफी परमबिल सदस्य होंगे। वहीं, पूर्वोत्तर के अहम राज्य मणिपुर में बी. एम. संदीप को कमेटी की कमान सौंपी गई है, जिनके साथ हिबी ईडेन और राजेश ठाकुर सदस्य के रूप में काम करेंगे।
Next Story