उत्तर प्रदेश

कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गाजियाबाद के लिए हुए रवाना

Admin Delhi 1
3 Jan 2023 12:53 PM GMT
कांग्रेसी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए गाजियाबाद के लिए हुए रवाना
x

बरेली न्यूज़: भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद पहुंचने पर आज जिले से यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। जिसमें विधानसभाओं ,तहसीलों, ब्लाकों से हजारों की संख्या में कांग्रेस जन बसों और निजी वाहनों से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने गाजियाबाद के लिए रवाना हुए । जो 4 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे जिसकी शुरुआत कल सुबह 6 बजे मवीकलां से होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर आज जिस तरह से जनसमूह उमड़ा है। उससे यह बात सही होने जा रही है कि अब परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। लोगों के अंदर उत्साह है युवाओं के अंदर जोश है हर वर्ग अब कांग्रेस की ओर देख रहा है। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है कारवां बनता जा रहा है। लोग जुड़ते जा रहे हैं और भाजपा के अंदर बेचैनी बढ़ती जा रही है ।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में आज प्रवेश कर गई। राहुल गांधी ने इस यात्रा के माध्यम से लोगों के दिलों में प्यार जगाया आपसी भाईचारा जगाया और लोगों के मन की बात को सुना उत्तर प्रदेशवासी बहुत ही उत्साह के साथ भारत जोड़ो यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे थे ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला महासचिव सय्यद गुलफाम मियां, जिला महासचिव पाकीजा खान, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, डॉक्टर दत्त राम गंगवार, इरशाद मंसूरी, ईदुल हसन, अमजद खान, राजेश कुमार, श्याम चरन गंगवार, अभिनय सिंह, मिश्री लाल गंगवार, मदन लाल गंगवार, शाहरुख कुरैशी, कुन्दन लाल गंगवार, मोबीन कुरैशी, शबाब अली, नईम शेर खान, गुड्डू खान, युनुस खान, सद्दाम, वारिस, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन रवाना हुए।

Next Story