उत्तर प्रदेश

UP चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिला कैंडिडेट

jantaserishta.com
20 Jan 2022 11:40 AM IST
UP चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 16 महिला कैंडिडेट
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.

इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे. उस लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था. बता दें कि यूपी में कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नाम से मुहिम चला रही है, इसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि यूपी में वह 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी.
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर कुल 165 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. इसमें 66 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story