- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कांग्रेस नेता की घोड़ी...
कांग्रेस नेता की घोड़ी लापता, पुलिस तलाश में जुटी

रामपुर: सपा सांसद आजम खां की भैंसों को तलाशने वाली रामपुर पुलिस को अब कांग्रेसी नेता की घोड़ी की तलाश है। कांग्रेसी नेता की गुहार पर एडीजी ने इस प्रकरण को संज्ञान लिया और फिर पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर ली। हालांकि कोतवाल का कहना है कि उनको इस मामले की तहरीर तक नहीं मिली है। सपा शासन में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के तबेले से भैसें चोरी हो गई थी,जिसको पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर तलाश लिया था। इसके अलावा रामपुर पुलिस कुछ साल पहले डीएम रहे अमित किशोर के कुत्ते को भी तलाश कर उन्हें सौंप चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





