उत्तर प्रदेश

मुगलसराय में कांग्रेस नेता वरुण चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

jantaserishta.com
10 Oct 2026 3:49 PM IST
मुगलसराय में कांग्रेस नेता वरुण चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
x
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को मुगलसराय पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी वरुण चौधरी ने संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
वरुण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस बनारस और प्रयागराज के बाद चंदौली में भी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं और ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
गठबंधन की रणनीति पर टिकी नजरें
आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द स्थिति स्पष्ट करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि गठबंधन के तहत जो भी प्रत्याशी मैदान में उतरे, उसकी जीत के लिए पूरी ताकत से काम करें।
इस दौरान वरुण चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग पूरी होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर कथित वोट चोरी के आरोप भी लगाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story