उत्तर प्रदेश

कांग्रेस में जारी है नियुक्तियों को होल्ड करने का दौर: भाजपा

Admin Delhi 1
9 Feb 2023 6:38 AM GMT
कांग्रेस में जारी है नियुक्तियों को होल्ड करने का दौर: भाजपा
x

भोपाल न्यूज: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कभी गुटबाजी के कारण चर्चाओं में रही, मगर इन दिनों नियुक्तियों के बाद उन्हें होल्ड किए जाने के कारण सुर्खियां बनी हुई हैं। इस पर भाजपा लगातार तंज कस रही है। राज्य में पिछले दिनों ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की थीं। इसके बाद इनमें से कई की नियुक्ति को ही होल्ड किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जे पी अग्रवाल ने इंदौर के बाद खंडवा शहर और ग्रामीण के अध्यक्षों की नियुक्ति को होल्ड पर दिया है। अग्रवाल की तरफ से जारी पत्र में साफ किया गया है कि दोनों अध्यक्षों के खिलाफ शिकायत आई है और उसके बाद यह नियुक्तियां होल्ड की जाती है।

बताया गया है कि इन दोनों जिलाध्यक्षों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को कई षिकायतें मिली है, उसकी जांच हो रही है। जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों को हेाल्ड किए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी और कमलनाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस ही होल्ड पर रखी हुई है। नियुक्तियां करते हैं और होल्ड कर देते हैं। जनता भी कांग्रेस को होल्ड पर ही रखने वाली है।

Next Story