- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कांग्रेस का एलान, घोसी...
उत्तर प्रदेश
कांग्रेस का एलान, घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा का समर्थन करेंगे
Tara Tandi
26 Aug 2023 5:20 PM IST

x
यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने सपा प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया है।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मऊ का चुनाव लोकतंत्र बचाने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का चुनाव है। कांग्रेस पूरी तन्मयता से साथ रहेगी।
सपा द्वारा अभी तक समर्थन ना मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दिल बड़ा है इसलिए दिल खोलकर मौजूदा सियासी स्थितियों को ध्यान में रखकर सपा को समर्थन दे रही है।
घोसी विधानसभा सीट विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दारा सिंह चौहान इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बना दिया है।
Next Story





