उत्तर प्रदेश

Unnao में शोक सभा का आयोजन, नगर पालिका परिषद् ने दो मिनट का मौन रखा

Admindelhi1
24 April 2025 8:33 AM IST
Unnao में शोक सभा का आयोजन, नगर पालिका परिषद् ने दो मिनट का मौन रखा
x
"पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि"

उन्नाव: नगर पालिका परिषद् में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस हमले में आतंकियों द्वारा 27-28 लोगों की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना में दिवंगत आत्माओं की याद में शोकसभा का आयोजन किया गया। तत्पश्चात परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन श्वेता भानू मिश्रा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को इंसानियत को झकझोर देने वाला बताया।निर्दोष पर्यटकों को इस तरह निशाना बनाना, क्रूरता की हद को पार कर गया है। जो अपने परिवार के किसी सदस्य को इस हमले में खो चुके हैं, उनके दुःख की कल्पना भी कठिन है।

इस दौरानी चेयरमैन प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है,उन्होंने बताया कि सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने कहा कि देश इस तरह की हिंसक व कायरतापूर्ण घटनाओं से बिल्कुल नहीं डरेगा।

ये लोग रहे मौजूद: शोक सभा में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय गौतम,मोतीनगर सभासद ब्रजेश पाण्डेय ,आदर्श नगर सभासद राकेश शाहू ,कल्याणी सभासद सुशील तिवारी ,गद्दियाना सभासद मेराजुद्दीन ,गांधी नगर सभासद दीपक दीक्षित मोनू ,एबी नगर उत्तरी सभासद प्रतिनिधि मनीष शुक्ला,जवाहर नगर सभासद निशेष जायसवाल,तकीनगर सभासद अराफात बेग सहित पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।साथ ही देश में शांति और एकता की कामना की।

Next Story