उत्तर प्रदेश

सत्संग में 4 महिलाओं की हालत बिगड़ी, इलाज जारी

Shantanu Roy
13 July 2022 4:48 PM GMT
सत्संग में 4 महिलाओं की हालत बिगड़ी, इलाज जारी
x

हाथरस। हाथरस जनपद के कस्बा सासनी में आयोजित भोले बाबा के विशाल सत्संग में उमड़े जनसैलाब में भीषण गर्मी की तपिश के कारण 4 महिलाएं अचेत होकर गिर पड़ी, जिससे सत्संग में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। अचेत महिलाओ को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बांगला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक महिला की अत्याधिक हालत खराब होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। डॉक्टर के अनुसार, एक महिला रेफर कर दी गई है। शेष महिलाएं भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। कुछ कहा नहीं जा सकता, उनकी हालत भी अत्याधिक खराब है। दुख का विषय यह है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद किसी भी अधिकारी ने इनकी सुध नहीं ली है।

लखीमपुर खीरी की रहने वाली हैं महिलाएं
बता दें कि जनपद हाथरस के कस्बा सासनी स्थित कन्या गुरुकुल के निकट भोले बाबा का विशाल सत्संग आयोजित किया गया, जिसमें उमड़े जनसैलाब के कारण तथा भारी गर्मी और उमस के चलते चार महिलाएं अचेत हो गई। जिनको बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि लीलावती पत्नी राजेश उम्र 45 रामबेटी पत्नी मासी लाल, रंगीला देवी उम्र 55 साल तथा एक अज्ञात महिला है।
रामबेटी को अलीगढ़ रेफर किया गया हैं। एक महिला अज्ञात है उसका अता पता नहीं है। यह तीन महिलाएं निवासी लखीमपुर खीरी गांव सांचौर की निवासी बताई गई हैं। मरीज के साथ आए राजेंद्र सिंह का कहना है कि 2 महिलाओं की हालत और गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए बताया कि हमको अभी तक कोई अधिकारी या अथवा नेता या समाजसेवी ने आकर सुध नहीं ली है।
Next Story