- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दुष्कर्म के बाद समझौता...

x
बरेली। किला क्षेत्र निवासी महिला के साथ एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया और फिर समझौता कर उससे शादी कर ली। युवक ने शादी के एक महीने बाद महिला को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने फतेहगंज पश्चिमी पुलिस पर मामले में जबरन समझौता कराने का भी आरोप लगाया है।
महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवक के साथ थी। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन शादी करने से मुकर गया। जब फतेहगंज थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराई तो परिजनों ने शादी कराने की बात कहकर मामले में समझौता करा दिया।
जिसके बाद 22 अक्टूबर 2022 को उसकी शादी हो गई। आरोप है कि शादी के बाद एक माह तक उसे घर पर रखा गया, उसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने उससे मीट की दुकान खोलने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये भी लिए।
पीड़िता ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने जबरन समझौते का दबाव बनाया। जिससे तंग होकर पीड़िता ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story