उत्तर प्रदेश

मोदी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के खिलाफ परिवाद दर्ज

Admin2
22 Jun 2022 3:54 PM IST
मोदी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के खिलाफ परिवाद दर्ज
x

जनता से रिश्ता : पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है। अधिवक्ता की अर्जी पर एडिशनल सिविल जज तृतीय जूनियर डिवीजन ने परिवाद स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई छह जुलाई को होगी। बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी हर्ष कुमार ने एसीजे तृतीय जूनियर डिवीजन की कोर्ट में अर्जी दी थी। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। उनको हिटलर बताया है। देश के पीएम के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय है। कांग्रेसी नेता के खिलाफ लिए बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी थी पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इसलिए कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।

सोर्स-hindustan

Next Story