उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना की कमेटी घोषित

Admin Delhi 1
18 July 2023 8:15 AM GMT
राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना की कमेटी घोषित
x

हाथरस: राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील परमार की अध्यक्षता में जलेसर रोड स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती डिग्री कॉलेज में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार तथा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि न्याय पंचायत को शक्ति केंद्र इकाई मानकर कार्यकारिणी घोषित की जाए।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश लवानिया की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष सुनील परमार ने किशनपाल सिंह, सतीश शर्मा, शंकरलाल कुशवाह, विजेंद्रपाल शर्मा, योगेंद्र सिंह प्रधान को जिला संरक्षक, सतेंद्र सिंह बॉर्डर वाले, देवेंद्र सिंह तोमर को जिला सचिव, अशोक परमार को हाथरस ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, विशंभर दयाल, सत्यपाल सिंह सेंगर को ब्लॉक सचिव, रामपाल गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य, जयगोपाल ऐंहन शक्ति केंद्र प्रमुख, राजेंद्र सिंह महासचिव, उदयवीर सिंह, दिनेश सिंह पुंढीर सचिव,धर्मेंद्र कुमार बेरगाँव का शक्तिकेंद्र अध्यक्ष चुना गया। सभी लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार तालियों से स्वागत किया।

बैठक में राम कुमार गौतम,नेपाल सिंह धाकरे, नितिन सिंह शेखावत, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, राजेश सिंह सिसोदिया, भीकम सिंह, मुन्ना सिंह, जयवीर सिंह, नवीन यादव, पिंकी यादव आदि मौजूद थे

Next Story