उत्तर प्रदेश

खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

Admin4
22 May 2023 2:17 PM GMT
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप
x
अयोध्या। सोहावल गांव के पूर्व प्रधान राम भवन चौधरी ने आधी रात खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि मृतक पूर्व ग्राम प्रधान ने नगर पंचायत चुनाव में पत्नी अशोक कुमारी को चेयरमैन पद के लिए निर्दल चुनाव लड़ाया था। सूचना पर पहुंची थाना रौनाही पुलिस छानबीन में जुटी, घटना बीती रात की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story