उत्तर प्रदेश

आयुक्त्: समय से पूरी करें धान खरीद की तैयारियां

Admin4
28 Sep 2022 6:05 PM GMT
आयुक्त्: समय से पूरी करें धान खरीद की तैयारियां
x

आयुक्त चित्रूटधाम मण्डल बांदा आरपी सिंह ने धान खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारियों एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप आगामी माह नवम्बर-2022 से धान की खरीद धान क्रय केन्द्रों को गत वर्ष की भांति संचालित कर धान खरीद के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें। अधिकारियों को निर्देश दिये कि धान खरीद की तैयारियों को समय सारणी के अनुसार तैयारी की जाए।

आयुक्त ने धान खरीद के लिये खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत किसान पंजीकरण व सत्यापन की स्थिति, धान के उत्पादन, सर्वेक्षण व आंकलन के बारे में अधिकारियों से चर्चा करते हुए धान खरीद हेतु संबंधित क्रय एजेंसिंयों के क्रय केन्द्रों को समय से संचालित करने के संबंध में क्रय एजेंसिंयों से समन्वय कर केन्द्रों को माह नवम्बर-2022 से संचालित कराये जाने के संबंध में निर्देश दिये।

निर्देश दिये कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्बन्धित एजेंसियों के सभी क्रय केन्द्र खोले जाने की व्यवस्था की जाए। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक को निर्देश दिये कि खोले जाने वाले क्रय केन्द्रों की सूचना भी उन्हें समय-समय पर उपलब्ध करायी जाए। बैठक में उन्होंने गत वर्ष में धान क्रय किये गये केन्द्रों से किसानों की धनराशि के भुगतान की समीक्षा की। बताया गया कि सभी किसानों का भुगतान कर दिया गया है।

उन्होंने धान के लिये पंजीकृत मिलों की स्थिति, धान के परिवहन कार्य एवं हैण्डलिंग कार्य के लिये ठेकेदारों की नियुक्ति एवं आवश्यक संसाधनों बोरों आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से पूर्ण कर पूरी तैयारी धान खरीद की किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने उप निदेशक मण्डी को निर्देशित किया कि इस वर्ष के लिये धान खरीद को खोले जाने वाले क्रय केन्द्रों में उपकरणों की उपलब्धता भी समय से व्यवस्थायें करायें। उन्होंने ई-उपार्जन पोर्टल पर क्रय केन्द्रों की फीडिंग भी समय से कराये जाने के निर्देश दिये।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Next Story