उत्तर प्रदेश

कर्नल पर रेप का आरोप! सरकारी बंगले में दोस्त और उसकी पत्नी के साथ पी शराब, फिर...

jantaserishta.com
14 Dec 2020 10:22 AM IST
कर्नल पर रेप का आरोप! सरकारी बंगले में दोस्त और उसकी पत्नी के साथ पी शराब, फिर...
x

DEMO PIC 

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट (COD) में तैनात एक कर्नल पर अपने दोस्त की रशियन पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगा है. इस मामले में अब FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं.

कानपुर में तैनात एक कर्नल पर उनके दोस्त ने ही आरोप लगाया है. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, कर्नल ने अपने सरकारी बंगले पर उन्हें और उनकी पत्नी को बुलाया. जिसके बाद शराब में कुछ मिला दिया, जिससे वो बेहोश हो गए. और इसी का फायदा उठाते हुए कर्नल ने पत्नी के साथ रेप किया.
अब इस मामले में पुलिस ने बयान दिया है कि आरोप के मुताबिक, FIR दर्ज की गई है. महिला की मेडिकल जांच जारी है. साथ ही जिस कर्नल पर आरोप लगा है, उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है.
SP कानपुर सिटी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक, इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है, जो अपने काम में लगी है. FIR के मुताबिक, ये घटना दस तारीख की रात नौ बजे के आसपास हुई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story