उत्तर प्रदेश

कॉलेज जा रही BA की छात्रा से कार में गैंगरेप, 3 साथियों पर केस दर्ज

Admin4
4 Sep 2023 2:20 PM GMT
कॉलेज जा रही BA की छात्रा से कार में गैंगरेप, 3 साथियों पर केस दर्ज
x

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता के परिचित लड़के ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक में बैठाया। फिर कुछ दूरी पर कार में बैठाकर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर युवती का रेप किया और बीच हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू करनी शुरु कर दी है।

बता दें ये मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। यहां एक सितबंर को डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी। इस बीच लड़की के पुराने सहपाठी ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और थोड़ी दूर जाकर उसे एक कार में बैठाया। उसमें लड़के के 3 साथी पहले से मौजूद थे। जिसके बाद आरोपी उसे औरंगाबाद रोड़ की तरफ लेकर गए। जहां बीच रास्ते में उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लड़की को पिलाया। फिर चारों ने उसके साथ रेप किया और बीच रास्ते पर उसे फेंककर फरार हो गए।

मौके से गुजर रहे लोगों ने पीड़िता को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घरवालों के मौके पर पहुंचने पर पीड़िता ने अपना दर्द बंया कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी अन्वितका उपाध्याय ने बताया कि बीते शुक्रवार 4 लोगों ने पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। 3 सितबंर को पीड़िता की तरफ से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कराई गई> पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Next Story