- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- CM योगी का निर्देश,...
CM योगी का निर्देश, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त रोक

Lucknow.लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस माह गंगा दशहरा, बकरीद और जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कहा, कोई नई परंपरा न शुरू की जाए। बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी सख्त प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में कहा कि जनहित सर्वोपरि है। फील्ड में तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी संवाद, सजगता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कहीं भी विवाद होने पर थानेदार शिकायत मिलने का इंतजार न करें और समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा, पांच जून को गंगा दशहरा, सात जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए। कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह समय बेहद संवेदनशील है। सभी डीएम और एसपी पिछले वर्षों में हुई घटनाओं की समीक्षा करें और उसके अनुरूप संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखी जाए तथा निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।





