उत्तर प्रदेश

CM Yogi कल यूपी के दो जिलों का करेंगे दौरा

Jyoti Nirmalkar
23 July 2024 10:59 AM IST
CM Yogi कल यूपी के दो जिलों का करेंगे दौरा
x
उत्तर प्रदेश UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जुलाई को मेरठ और सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि आधिकारिक सूचना का इंतजार है। शासन से मौखिक सूचना के बाद पुलिस, प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मेरठ में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। फिर 25 को मुख्यमंत्री MERATH मेरठ और गाजियाबाद का दौरा कर सकते हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर आ रहे हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री पहले सहारनपुर में मंडलीय समीक्षा करेंगे। उसके बाद मेरठ में भी मंडलीय समीक्षा का कार्यक्रम है। मेरठ में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के 24 को मेरठ आने की सूचना है। अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
Next Story