- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 3 सितंबर को मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश
3 सितंबर को मुरादाबाद का दौरा करेंगे CM Yogi, शहर में तैयारी शुरू
Rani Sahu
2 Sep 2022 9:27 AM GMT

x
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन तीन सितंबर को है। उनके आगमन से दो दिन पहले बृहस्पतिवार की सुबह 150 सफाई कर्मचारियों की टीम सड़क पर उतार दी गई
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन तीन सितंबर को है। उनके आगमन से दो दिन पहले बृहस्पतिवार की सुबह 150 सफाई कर्मचारियों की टीम सड़क पर उतार दी गई। शहर की सड़कों की सफाई के साथ डिवाइडर का रंगरोगन किया। चौराहों पर पुताई और सफाई के साथ बरसात के बीच सड़कों के गड्ढों का डामरीकरण किया गया। ऐसे युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे कार्यों को देखकर लोगों का कहना था कि काश! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज शहर में आते तो यहां का कायाकल्प हो जाता।
शासन से जिले के आला अधिकारियों को बुधवार को जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री शहर में तीन सितंबर को आएंगे। मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह शहर में 150 कर्मचारियों ने सड़कों की सफाई की। कर्मचारियों ने आस पास मौजूद कूड़े को भी उठाया। निर्माण विभाग से जुड़े ठेकेदारों के कर्मचारी ने अलग-अलग स्थानों पर बरसात के बीच डिवाइडर को रंगाई करने में लगे थे। शाम तक दिल्ली रोड सहित कई अन्य सड़कों के डिवाइडर चमक गए थे। बरसात के बीच सड़कों की मरम्मत के लिए दो टीमें काम करती रही। जगह जगह गड्ढों में डामरीकरण किया गया ताकि मुख्यमंत्री से कोई शिकायत न कर सके।

Rani Sahu
Next Story