- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीएम योगी आज उत्तर...
उत्तर प्रदेश
सीएम योगी आज उत्तर प्रदेश में 'स्व-गणना' और 'घर-घर जनगणना' प्रक्रिया का करेंगे शुभारंभ
jantaserishta.com
16 Nov 2026 11:14 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान 'जनगणना-2027' के दूसरे चरण के तहत सोमवार को राज्य में 'स्व-गणना' और 'घर-घर जनगणना' की प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "विश्व के सबसे बड़े और भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान 'जनगणना-2027' के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 'स्व-गणना' और 'घर-घर जनगणना' की प्रक्रिया का शुभारंभ भी करूंगा।"
सीएम योगी ने जानकारी दी कि 'स्व-गणना' की प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी और 'घर-घर जनगणना' की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगी। उन्होंने कहा, "प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आइए, जनभागीदारी और जनविश्वास की भावना को सशक्त करते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को नई गति प्रदान करें।"
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में सोमवार को 'योगी की पाती' कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया और प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेश वासी मेरा परिवार हैं। इस परिवार के सुख-दुख, आशाओं, उपलब्धियों और संकल्पों से जुड़े रहने का एक आत्मीय माध्यम है 'योगी की पाती'।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले 50 से अधिक सप्ताह से हर पाती के माध्यम से मैं अपने प्रदेश वासियों के साथ अपने विचार और भावनाएं साझा करता आ रहा हूं। यह मेरे लिए केवल पत्र लिखना नहीं, बल्कि अपने परिवार से संवाद करने का अवसर है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





