उत्तर प्रदेश

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- 'हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव'

jantaserishta.com
15 Nov 2026 8:26 AM IST
सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रदेश के युवाओं को 25 लाख टेबलेट बांटेगे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि युवा प्रतिभा के आड़े संसाधनों का अभाव न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे।
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में शुरू हुई 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना' के तहत अब तक लगभग 60 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में सरकार अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरित करने जा रही है। इस नए चरण के साथ योजना के अंतर्गत वितरित डिजिटल उपकरणों की कुल संख्या लगभग 85 लाख तक पहुंच जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की स्थिति को बदला है और 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं।"
उन्होंने कहा कि इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सीएम योगी ने पोस्ट में कहा, "हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। इसी बीच, उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा, "पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story