उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने ओवैसी को दी चेतावनी, बोले- प्रदेश में भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो...देखें वीडियो

jantaserishta.com
23 Nov 2021 3:50 PM IST
सीएम योगी ने ओवैसी को दी चेतावनी, बोले- प्रदेश में भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो...देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

कानपुर में सीएम योगी ने ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि मैं चेतावनी दे रहा हूँ उस व्यक्ति को जो CAA पर फिर से लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओवैसी सपा के एजेंट बनकर भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब दंगा नहीं, दंगामुक्त प्रदेश की पहचान के तौर पर है। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर चचाजान और अब्बाजान के इन अनुयायियों से कहूंगा कि वे सावधान होकर सुन लें, अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब करोगे, तो फिर सख्ती के साथ सरकार निपटना जानती है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों के परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा ऐसी पार्टी नहीं है जहां किसी कार्यकर्ता को संगठन में आगे बढ़ने के लिये किसी खास परिवार में जन्म लेना पड़े। नड्डा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन कानपुर में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करते हुये कहा, भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां सामने बैठा हुआ कार्यकर्ता कल को मंच पर प्रदेश का नेतृत्व कर सकता है। ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए एक परिवार में पैदा होना पड़ता है। इससे पहले नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ के साथ वह सुबह लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ से विशेष विमान से यहां स्थित चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक गुरुद्वारे में रुकने के दौरान उन्हें सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया।


गुरुद्वारा में नड्डा ने सिख समुदाय के हित में मोदी सरकार द्वारा किये गये कामों का जक्रि करते हुये कहा कि पाकस्तिान स्थित करतारपुर कॉरीडोर खुलवाने और अफगानस्तिान से पवत्रि गुरुग्रंथ साहिब भारत वापस लाने सहित तमाम ऐतिहासिक काम किये। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद नड्डा ने साकेत नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय और पार्टी के नौ अन्य जिलों के कार्यालयों का आनलाइन उद्घाटन किया। इस अवसर पर नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, ह्लभगवान ने जिस विचारधारा के साथ मुझे जोड़ा था, वही रास्ता सही निकला। आज हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं।
उन्होंने कहा, ह्लमैं हमेशा कहता हूं- पथ के पथिक को रुकना नहीं, हमेशा चलते रहना है। पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। इस दौरान योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि है। जब कोरोना में पूरी दुनिया परेशान थी। लोग जान बचाने की कोशिश में लगे थे, तब भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा था। उन्होंने सेवाभाव से जनता की सेवा में लगी भाजपा की जीत आगामी विधानसभा चुनाव में सुनश्चिति करने के लिये कार्यकर्ताओं से सेवाभाव से जुटने का आह्वान किया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे वह निराला नगर रेलवे मैदान में पार्टी के कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के लगभग 22 हजार बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनश्चिति करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया। कानपुर में लगभग चार घंटे के प्रवास के बाद नड्डा दिल्ली रवाना होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story