- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीएम योगी ने मणिपुर...

मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका जतायी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सवाल करना चाहेगी कि आखिरकार घटना के बाद दो महीने तक सुरक्षित रखा गया यह वीडियो संसद सत्र के पहले ही क्यों जारी किया गया? मणिपुर के लिए केंद्र और राज्य को दोषी तो ठहराया जा रहा है, लेकिन. इसी कड़ी में उन्होंने सवाल किया कि क्या यह अस्थिरता पैदा करने और देश को बदनाम करने की साजिश नहीं थी? फिर कहा कि कुछ लोग इस साजिश का मोहरा बन रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में मणिपुर की घटना को लेकर किये गए सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि मणिपुर के लिए केंद्र और राज्य को दोषी तो ठहराया जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मणिपुर सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को विकास और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य पहली बार हुआ है। दुर्भाग्य से पड़ोसी मुल्कों द्वारा समय-समय पर जो साजिशें रची जाती हैं, यह घटना उसका हिस्सा प्रतीत होती है। पूर्वोत्तर राज्यों के मामले में तो इसके साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की कामना है कि मणिपुर में शांति होनी चाहिए। विश्वास जताया कि मणिपुर में फिर शांति बहाल होगी और भाजपा सरकार वहां विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगी।जतायी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सवाल करना चाहेगी कि आखिरकार घटना के बाद दो महीने तक सुरक्षित रखा गया यह वीडियो संसद सत्र के पहले ही क्यों जारी किया गया? मणिपुर के लिए केंद्र और राज्य को दोषी तो ठहराया जा रहा है, लेकिन. इसी कड़ी में उन्होंने सवाल किया कि क्या यह अस्थिरता पैदा करने और देश को बदनाम करने की साजिश नहीं थी? फिर कहा कि कुछ लोग इस साजिश का मोहरा बन रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए साक्षात्कार में मणिपुर की घटना को लेकर किये गए सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि मणिपुर के लिए केंद्र और राज्य को दोषी तो ठहराया जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मणिपुर सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को विकास और राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य पहली बार हुआ है। दुर्भाग्य से पड़ोसी मुल्कों द्वारा समय-समय पर जो साजिशें रची जाती हैं, यह घटना उसका हिस्सा प्रतीत होती है। पूर्वोत्तर राज्यों के मामले में तो इसके साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की कामना है कि मणिपुर में शांति होनी चाहिए। विश्वास जताया कि मणिपुर में फिर शांति बहाल होगी और भाजपा सरकार वहां विकास यात्रा को आगे बढ़ाएगी।