- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ग्रेटर नोएडा दौरे पर...
उत्तर प्रदेश
ग्रेटर नोएडा दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, ट्रेड शो की तैयारियों का लेंगे जायजा
SHIDDHANT
18 Sept 2025 8:17 PM IST

x
UTTAR PRADESH उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। खासकर ग्रेटर नोएडा में वे इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचकर आगामी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग से शुरू होगा। वे अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा आगरा के लिए रवाना होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के दीनदयाल धाम फराह पहुंचेंगे। यहां 11:15 बजे से 12:15 बजे तक वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में आयोजित विराट युवा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:25 बजे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा 1:40 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 1:45 से 2:45 बजे तक मुख्यमंत्री ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
गौरतलब है कि 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस ट्रेड शो का तीसरा संस्करण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित किए जाने की संभावना है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी खुद तैयारियों का मुआयना करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। ट्रेड शो के बाद मुख्यमंत्री 2:45 बजे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के हेलीपैड से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। 3 बजे वे गाजियाबाद पहुंचेंगे, जहां दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम में "विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम और "भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी" पुस्तक का विमोचन करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का ठहराव शाम 6:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद वे हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे और वापस 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ पहुंचेंगे। सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनके साथ एनएसजी कमांडो की टीम भी मौजूद रहेगी। अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
Tagsयोगी आदित्यनाथ दौरामथुराग्रेटर नोएडागाजियाबादइंडिया एक्सपो मार्टअंतरराष्ट्रीय ट्रेड शोसुरक्षा व्यवस्थाजेड प्लस सुरक्षाप्रधानमंत्री मोदीपंडित दीनदयाल उपाध्यायजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





