- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आज बस्ती आएंगे सीएम...
उत्तर प्रदेश
आज बस्ती आएंगे सीएम योगी, तेलियाजोत में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
nidhi
18 Oct 2026 9:33 AM IST

x
हरीश द्विवेदी की माता को श्रद्धांजलि
बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रविवार, 18 अक्टूबर को तेलियाजोत गांव पहुंचेंगे। वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे पहुंचेगा। तेलियाजोत के निकट कूड़ी गांव के बाहर हेलीपैड तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल और आने-जाने के मार्ग पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी श्रद्धांजलि देने आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से शाम करीब साढ़े पांच बजे तेलियाजोत पहुंचेंगे।
वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई है। जिले के बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए संभावित रूट डायवर्जन की तैयारी की जा रही है।
Next Story





