- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीएम योगी 1,146 कनिष्ठ...
उत्तर प्रदेश
सीएम योगी 1,146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, कहा- 'पीएम के मार्गदर्शन में सरकार ने बदली कार्य-संस्कृति'
jantaserishta.com
11 Nov 2026 10:11 AM IST

x
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके साथ ही अन्नदाताओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए 'मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना' के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि का वितरण भी किया जाएगा। इसके पहले, सीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला है। आज सरकारी नौकरी में सिफारिश नहीं, योग्यता का सम्मान होता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नव-चयनित युवाओं को अग्रिम बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "युवाओं की प्रतिभा को सम्मान और संकट की घड़ी में अन्नदाता के परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार का संकल्प है। इसी संकल्प के विस्तार में आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया से राजस्व विभाग के लिए नव-चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की जाएगी।"
उन्होंने आगे लिखा, "आज का यह कार्यक्रम उस बदली हुई कार्य-संस्कृति का प्रमाण है, जिसमें युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर और संकटग्रस्त किसान परिवारों को सम्मानपूर्वक सहायता मिल रही है। वर्ष 2017 से पहले स्थिति इसके ठीक विपरीत थी। पहले नौजवानों के सपनों का सौदा होता था और संकट में घिरे अन्नदाता किसान परिवार सहायता के लिए दर-दर भटकते थे।"
मुख्यमंत्री योगी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला है। आज सरकारी नौकरी में सिफारिश नहीं, योग्यता का सम्मान होता है। वहीं, दुर्घटना से प्रभावित किसान परिवारों को संकट की घड़ी में सरकार का संबल मिलता है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





