उत्तर प्रदेश

रबी की छह फसलों का MSP बढ़ाने के लिए CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

Rounak Dey
19 Oct 2022 1:41 PM IST
रबी की छह फसलों का MSP बढ़ाने के लिए CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार
x

रबी की छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रबी की छह फसलों पर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा है कि अन्नदाता किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए रबी की 06 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय अभिनंदनीय है। किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करते इस निर्णय हेतु आभार प्रधानमंत्री जी!

Next Story