उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में जमीन कब्जे की शिकायतों पर सीएम योगी सख्त

jantaserishta.com
24 Sept 2026 2:59 PM IST
जनता दर्शन में जमीन कब्जे की शिकायतों पर सीएम योगी सख्त
x
गोरखपुर: बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। करीब 200 लोगों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध व पारदर्शी समाधान के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें भी पहुंचीं। महिलाओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गरीब की जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और दबंगों को कानून का सबक सिखाया जाए।
बारिश के कारण जनता दर्शन का आयोजन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं और भरोसा दिलाया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों के मामलों में भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल के खर्च का अनुमान जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story