उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर को गंगा नदी से जोड़ने की जलधारा की शुरुआत

Shreya
23 July 2023 9:08 AM GMT
सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर को गंगा नदी से जोड़ने की जलधारा की शुरुआत
x

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुजफ्फरनगर को गंगा नदी से जोड़ने की जलधारा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 241 करोड़ 64 लाख रुपए की विभिन्न 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "शुकतीर्थ में धर्म की भव्यता नजर आ रही है। चाहे शुकतीर्थ हो या मथुरा का मंदिर हो अथवा सोमनाथ मंदिर। वर्तमान में राम मंदिर का निर्माण अपने चरम पर है। 2014 से पहले की सरकारों को आस्था से कोई मतलब नहीं था। उत्तर प्रदेश में खासतौर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में अराजकता अपने चरम पर थी। प्रदेश में पलायन कराने वाले आज खुद ही पलायन कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है।"

सीएम ने कहा, "शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया जाएगा। प्रदेश में 2017 से पहले बहन-बेटियां, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। किसान खेत में इंजन लगाता था और रात में जान का खतरा होता था। आज व्यापारी भी सुरक्षित, बेटियां भी सुरक्षित और शहर भी सुरक्षित है। आज प्रदेश कांवड़ यात्रा के लिए पहचाना जा रहा है। कोई भी कांवड़ यात्रा में परेशानी पैदा नहीं कर सकता। प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर फूलों की वर्षा होती है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुकतीर्थ की देव तुल्य इस धरती पर कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहां कथा न हो रही हो। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचारियों के लिए महाकाल बनी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत आगे बढ़ रही है।

Next Story